गड्डी पहाड़ में पर सड़क हादसा: शराब के नशे में बाइक चला रहे शख्स ने रिक्शे में मारी टक्कर, 4 घायल

[ad_1]

सीधी4 घंटे पहले

रामपुर नैकिन थाना के गड्डी पहाड़ में एक बाइक सवार व्यक्ति ने रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे रिक्शे में बैठी दो महिलाएं सहित रिक्शा चालक भी सड़क पर जा गिरे। वहीं, बाइक सवार भी गंभीर घायल हो गया। घटना बुधवार शाम 6 बजे की है। । रिक्शा चला रहे व्यक्ति ग्राम कोठी के रहने वाले है। वह अपने घर की तरफ जा रहे था। वही दूबी का रहने वाला शख्स बाइक सवार भी अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में दोनों की टक्कर हो गई।

नशे में था बाइक सवार

ग्रामीण राधेश्याम ने बताया है कि ग्राम दूबी का रहने वाला अखिलेश कुशवाहा नशे में था। उसने किनारे चल रहे रिक्शे को पीछे से टक्कर मार दी। जिसकी वजह से रिक्शा चालक और उसमें बैठी दो महिलाएं बुरी तरह से जख्मी हो गई। उनके सिर पर खून निकल रहा था। जिसकी मैंने प्राथमिक सहायता करते हुए पट्टी बांधी है, और 108 एंबुलेंस को बुलाया।

ये हुए घायल

बाइक सवार अखिलेश कुशवाहा ग्राम दूबी का रहने वाला है। वहीं ग्राम कोठी का रहने वाला रिक्शा चालक सुखवीर साहू, उनकी पत्नी व उनकी मां भी घायल हो गई।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button