गंजबासौदा-उदयपुर मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत: भालबामोरा निवासी पूर्व सरपंच की मौत, एक गंभीर जिला अस्पताल रेफर

[ad_1]

गंजबासौदा3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गंजबासौदा-उदयपुर मार्ग पर गुरुवार को दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। एक बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना गुरुवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच हुई। गंजबासौदा से उदयपुर जाने वाले मार्ग पर ग्राम भाटनी के पास दो बाइकों की आमने सामने से टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर से बाइकों के परखच्चे उड़ गए।

एक बाइक चालक ग्राम भालबामोरा निवासी 50 वर्षीय पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह दांगी को गंभीर चोटें आईं। अन्य बाइक चालक को सिर व पैर में चोटें आई। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को राजीव गांधी सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह दांगी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार दो लोगों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button