गंगा में विसर्जित होंगी फूला के पति की अस्थियां: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतिनिधि से भिजवाई सहायता राशि, राशन और कपड़े

[ad_1]
खजुराहो6 घंटे पहले
आर्थिक तंगी झेल रही फूला आदिवासी के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने मदद भेजी है। उन्होंने मंगलवार को अरविंद पटेरिया के नेतृत्व में महिला को गौरव सिंह बघेल के हाथों सहायता राशि और राशन, कपड़े उसके घर पहुंचाया और हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
दरअसल फूला के पति की अस्थियां करीब 1 महीने से घर पर हैं। आर्थिक तंगी के चलते वह इन्हें विसर्जित करने नहीं जा सकी। फूला ने सोमवार को अपना दर्द आंखों से बयान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने महिला को 1 साल का राशन, कपड़े सहित सहायता राशि पहुंचाई। आवास योजना का लाभ दिलवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया है।
अब गंगा में विसर्जित होंगी अस्थियां
गौरव सिंह बघेल ने बताया कि भावुकता के साथ हमारी टीम इनकी पूरी सहायता करेगी। फूला के पति की अस्थियां प्रयागराज स्थित गंगा में विसर्जित करेंगे। फूला को साल भर का राशन, गरीबी रेखा कार्ड सहित अन्य सरकारी योजना का लाभ दिलवाएंगे।
लोगों ने की मदद
अरविंद सिंह दांगी बमीठा थाना प्रभारी ने 2100 रुपए, माही सोनी टीवी एक्ट्रेस ने एक हजार रुपए, सुरेंद्र नगरिया भाजपा नेता बमीठा, मनोज सोनी, प्रेम गुप्ता समाजसेवी, पीयूष नामदेव ने पांच-पांच सौ रुपए दिए। हम वतन ग्रुप, लालू लालवानी ने एक-एक हजार रुपए दिए। इसके साथ ही अन्य लोगों ने फूला को रुपए दिए। ज्ञात हो फूला की पीड़ा को लेकर दैनिक भास्कर ने सोमवार को खबर पब्लिश की थी।
Source link