National

खेल-खेल में जिंदगी खत्मः नदी नहाने गए 2 बच्चों की डूबने से मौत, जानिए कब और कैसे घटी दिल दहला देने वाली घटना

आगरा. जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. नदी नहाने गए 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों और गांव वालों के बीच हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.बता दें कि पूरा मामला फतेहाबाद क्षेत्र के वरना गांव की है. जहां रहने वाले 2 बच्चे घर से बकरियां चराने के लिए निकले थे. इसी दौरान गर्मी से राहत पाने के लिए दोनों बच्चे नदी में नहाने के लिए उतर गए. बच्चे मस्ती-मस्ती में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. मौके पर मौजूद लोगों ने डूबते हुए देखा तो बचाने के लिए नदी में छलांग भी लगाई, लेकिन देखते ही देखते दोनों पानी में समा गए.

दोनों के डूबने के बाद लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे. पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर दोनों की लाश बरामद कर ली है. मरने वाले बच्चों की पहचान 12 वर्षीय प्रशांत और 11 वर्षीय लक्ष्मण के रूप में हुई है.

Related Articles

Back to top button