National

रिश्वत लेने के आरोप में लोक सेवक रंगे हाथों गिरफ्तार

जोरहाट (असम), 15 अक्टूबर। सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी निदेशालय, असम की एक टीम ने शनिवार को जोरहाट राजस्व कार्यालय के लोक सेवक ‘लाट मंडल’ (लेखपाल) को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।इसकी जानकारी राज्य के विशेष डीजीपी जीपी सिंह ने दी है। जीपी सिंह ने कहा है कि शनिवार को सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी निदेशालय, असम की एक टीम ने शिकायतकर्ता से भूमि संबंधी दस्तावेजों को संसोधित करने के लिए रिश्वत के पैसे स्वीकार करने के बाद जोरहाट जिला के जोरहाट राजस्व मंडल के लाट मंडल मोहम्मद अब्दुल बाकी शेख को रंगे हाथों उसके घर से पकड़ा गया।

बाद लाट मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button