खेत से ट्रैक्टर निकालने पर खूनी संघर्ष: दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 5 लोग हुए घायल, अस्पताल में इलाज जारी

[ad_1]

अशोकनगरएक घंटा पहले

राजपुर के पास गढ़ला गांव में खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद मुंहवाद से शुरू हुआ और खूनी संघर्ष में बदल गया। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और दोनों पक्षों के 5 लोग घायल हुए हैं। इस विवाद में एक महिला को भी चोटें लगी हैं। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। नारायण सिंह उड़द की फसल निकालने के लिए ट्रैक्टर थ्रेसर लेकर खेत पर जा रहा था। तभी रास्ते में मिट्ठू के खेत से ट्रैक्टर को निकाल रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर को खेत से निकाला तो उसी समय मुकेश मिट्ठू सोनू एवं हरि बाई लाठी-डंडे लेकर आ गए और आकर विवाद करते हुए सीधे लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

इस हमले में नारायण सिंह अहिरवार (45), रेखा बाई (42) एवं सूर्यकांत (24) साल घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के घायल मिट्ठू अहिरवार एवं सोनू ने बताया कि हम अपने खेत पर काम कर रहे थे । तभी नारायण सिंह अहिरवार, सूर्यकांत एवं रेखा बाई ट्रैक्टर पर लाठी-डंडे रख कर लाए और सीधे हमला कर दिया। इस हमले में मिट्ठू एवं सोनू घायल हुए हैं । दोनों पक्षों को पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button