खेत की मेढ़ को लेकर हुआ विवाद: काम कर रहे युवक पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हाथों पर आई गंभीर चोट

[ad_1]
रायसेन44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रायसेन जिले के बेगमगंज मढ़िया सेतू गांव में खेत की मेढ़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक शख्स ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मढ़िया सेतू गांव में खेत की मेढ़ पर विनोद पेड़-पौधे और घास काट रहा था। इस दौरान गोविंद दांगी और गोलू ने उसे ऐसा करने से रोका। जिस पर से वाद-विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि आरोपी गोलू ने फरियादी विनोद की कुल्हाड़ी छीन कर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। यदि फरियादी वार को अपने हाथ पर नहीं झेलता तो गंभीर घटना हो सकती थी।
कुल्हाड़ी से किए गए हमले में फरियादी के हाथ में गंभीर चोट आई है। इसी बीच खेत पर काम कर रहे लोगों ने दौड़कर बीच-बचाव किया और डायल हंड्रेड को सूचना देकर बुलाया। डायल हंड्रेड ने घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी गोविंदा, गोलू और एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
Source link