खेत की खुदाई करते समय मिला पुरात्तव महत्तव के 4सिक्के: पुलिस ने जब्त कर लिए हैं सिक्के, पुरात्तव विभाग को लिखा पत्र

[ad_1]
शिवपुरी34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शिवपुरी के सिरसौद के भावखेड़ी गांव में एक महिला को खेत में गुढ़ाई करते समय पुरातत्व महत्व के चार सिक्के मिले हैं। इन सिक्कों को सिरसौद थाना पुलिस ने जब्त कर पुरातत्व विभाग को पत्र लिख दिया है। पत्र के उपरांत पुरातत्व विभाग उचित कार्रवाई करेगा।
जानकारी के अनुसार, भावखेड़ी निवासी रामसिंह चंदेल ने एक खेत में बटाई पर टमाटर की खेती की है। खुदाई के दौरान सोमवार देर शाम राम सिंह चंदेल की पत्नी आशा चंदेल को पुरातत्व महत्व के 4 सिक्के मिले। इन सिक्कों पर अरबी भाषा में कुछ लिखा हुआ है। फिलहाल, ये पता नहीं चल पाया है कि यह सिक्के किस सदी के हैं। लोग सिक्कों को आदि काल का मान रहे हैं और बेशकीमती बताए जा रहे हैं। सिक्के मिलने के बाद महिला ने यह बात अपने पति को बताई। पति ने अपने दोस्तों से यह बात कही। इसके बाद ये पूरी बात गांव में अपने आप फैल गई। थोड़ी ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला ने पुलिस को यह सिक्के बता दिए। पुलिस ने सिक्कों को जब्त कर लिया। सिक्कों के संबंध में पुरातत्व विभाग को पत्र लिख है।
जांच के लिए आएगी पुरातत्व विभाग की टीम
इस संबंध में थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा है। पुरातत्व विभाग को अगर सिक्कों को देख कर कुछ विशेष लगता है तो उनकी टीम मौके की जांच करने के लिए आती है। कहीं वहां कोई बड़ा खजाना या जमीन के अंदर कोई पुरातत्व महत्व की धरोहर तो नहीं हैं। यह सब कुछ विभाग के अधिकारियों पर निर्भर करता है। उनके अनुसार यह भी हो सकता है कि आदिकाल में सिक्के कभी गिर गए हों और अब खेत जोतने के दौरान ऊपर आ गए हों।
Source link