खुला मौसम: 3 दिन में बढ़ा 20, तापमान में 7 अक्टूबर के बाद होगी कमी, दशहरे तक नहीं होगी बारिश

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- Increases To 20 In 3 Days, Temperature Will Decrease After October 7, There Will Be No Rain Till Dussehra
खंडवा2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मौसम साफ हो गया है। शहर में मंगलवार दोपहर तेज धूप रही। तीन दिन में 2 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी हुई है 7 अक्टूबर के बाद तापमान कम होने लगेगा। फिलहाल दशहरे तक बारिश नहीं होगी। जिले में अब तक 1139 मिमी बारिश हो चुकी है जो कि पिछले साल से 270.4 मिमी अधिक है। मौसम साफ होने से तापमान में भी वृद्धि हो रही है। मंगलवार दिन में कुछ समय हल्के बादल छाए लेकिन अधिकांश समय तेज धूप रही। मंगलवार अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री था। तीन दिन में अधिकतम तापमान 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।
अच्छी ठंड पड़ने की संभावना
कृषि विज्ञान केंद्र स्थित मौसम प्रेक्षण केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.सौरव गुप्ता के अनुसार खंडवा में 4 अक्टूबर तक मौसम खुला रहेगा। 5 या 6 से दोबारा बारिश आने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी का सिस्टम हमारे यहां असर दिखा सकता है। रात और दिन का तापमान बढ़ रहा है। 14 अक्टूबर के बाद रात के तापमान में गिरावट होगी। तापमान 18 से नीचे आ सकता है। अगले सप्ताह में रात और दिन का तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ने की संभावना है। लेकिन ज्यादा गर्मी उमस होने की संभावना नहीं है। 7 अक्टूबर से दिन के तापमान में गिरावट आने लगेगी। इससे ठंडक का अहसास होने लगेगा। जिस तरह से बारिश हुई उस हिसाब से ठंड भी अधिक पड़ने की संभावना है।
पिछले साल हुई थी 803 मिमी बारिश
जिले में अब तक 1139 मिमी औसत बारिश हो चुकी है। पिछले साल इस समय तक 803 मिमी बारिश हुई थी। अब तक 270.4 मिमी बारिश अधिक हुई है। जिले की औसत बारिश 808 मिमी है। भू अभिलेख विभाग के अनुसार इस साल अब तक खंडवा में 2013 मिमी, नया हरसूद में 988, पंधाना में 988, पुनासा में 887, खालवा में 819 बारिश हो चुकी है।
मानसून की विदाई 10 अक्टूबर के बाद
डॉ.गुप्ता के मुताबिक मानसून की विदाई 10 अक्टूबर के बाद होगी। इस बीच बारिश का एक और दौर आएगा। अक्टूबर में जो बारिश होगी, वह पोस्ट मानसून कहलाएगा। मानसून समाप्त हो चुका है। यह मानसून जाते-जाते पानी दे जाता है। अगली बुआई के लिए फायदेमंद रहेगा। 2019 में दिसंबर तक पानी गिरा था।
Source link