खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

रायपुर 14 अप्रैल 2025/ पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय जी के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होकर बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर पुनर्गठित राष्ट्रीय बांस मिशन के अंतर्गत हितग्राहियों को टूल किट वितरित किया। कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय जी, कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम जी, श्री टंकराम वर्मा जी, विधायक साथी, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से नटवर ताम्रकार पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका अहिवारा, मंडल महामंत्री द्वय संजय पाण्डेय, अनुज साहू (पार्षद), मंत्री राजा शर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मोचन शर्मा एवं निगम-मंडल-आयोग के अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
