खरगोन में यात्रा का स्वागत निमाड़ की संस्कृति से होगा: गणगौर नृत्य से लेकर गम्मत, संगाजी के साथ होगी मां नर्मादा की आरती

[ad_1]

खरगोन13 मिनट पहले

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के खरगोन जिले में प्रवेश पर निमाड़ की संस्कृति के अनुरूप ही स्वागत किया जाएगा। इस यात्रा के लेकर पार्टी पदाधिकारी बहुत बड़े स्तर पर तैयारियां कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर खरगोन विधायक रवि जोशी ने बताया कि यात्रा का निमाड़ क्षेत्र में प्रवेश पर निमाड़ी संस्कृति के अनुरूप स्वागत किया जाएगा। यात्रा के जिले में प्रवेश पर गणगौर नृत्य के साथ स्वागत किया जाएगा। जोशी ने बताया कि यात्रा एक रात जिले में भी रुकेगी। भारत जोड़ो यात्रा जिले में 25 नवंबर को प्रवेश करेगी। यात्रा में निमाड़ी गम्मत, संत सिंगाजी के भजन, नर्मदा आरती का आयोजन होगा।

खरगोन विधानसभा से 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

विधायक जोशी ने बताया कि भारत जोड़ों यात्रा में खरगोन विधानसभा से 25 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। इनके लिए पार्टी स्तर से छोड़े- बड़े 600 वाहनों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही यात्रा मार्ग में एक हजार से अधिक होर्डिंग बनवाएं गए है। जो पूरे यात्रा मार्ग में लगाए जाएंगे।

यात्रा का निमाड़ की परंपरा के अनुरुप ही होगा स्वागत

उन्होंने बताया कि यात्रा के निमाड़ से गुजरते समय राहुल गांधी नर्मदा पूजन के साथ ही टंट्या मामा की जन्म स्थली पर भी जाएंगे। यात्रा 25 नवंबर को जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। जोशी ने बताया कि यात्रा 13 दिनों तक प्रदेश में रहेगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button