खरगोन में मैराथन दौड़ का आयोजन: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर दौड़े शहर के लोग, गौरव दिवस पर मनाया जन्मोत्सव

[ad_1]
![]()
- Hindi News
- Local
- Mp
- Khargone
- The People Of The City Ran On The Birth Anniversary Of Lord Birsa Munda, Celebrated The Birth Anniversary On The Pride Day
खरगोन26 मिनट पहले
शहर में भगवान बिरसा मुंडा की 147 जयंती को गौरव दिवस के रुप मनाया गया। इस मौके पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। आयोजित मैराथन दौड़ शहर के स्टेडियम मैदान से सुबह साढ़े 7 बजे से शुरु हुईं जो शहर के बिस्टान रोड बस स्टैंड सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस स्टेडियम मैदान पर पहुंची। यहां दौड़ का समापन किया गया। दौड़ में युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर वरिष्ठ अभिभाषक राजकुमार अत्रे ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 1875 में हुआ था। जिन्होंने अपने जीवन काल में वे 25 साल जिये है। उन्होंने 25 साल में अपने समाज और राष्ट्र के प्रति जो दायित्व निभाने थे। वह सब निभाएं है। उन्होंने बताया कि समाज में जनजागरण के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us




