खंडवा में भारत जोड़ो यात्रा की पुलिस रिहर्सल: राहुल गांधी के आसपास रहेगा रस्से का सुरक्षा घेरा, थ्री लेयर सुरक्षा में 500 जवानों की तैनाती

[ad_1]

खंडवा10 घंटे पहले

छैगांवमाखन से खेरदा तक करीब 500 जवानों ने आधे घंटे तक थ्री लेयर सुरक्षा के लिए रिहर्सल की। 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 24 नवंबर को खंडवा जिले में बोरगांव बुजुर्ग से प्रवेश होगा। उन्हे मिली बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। राहुल को तीन स्तर पर सुरक्षा देने के लिए मोटे रस्से से घेरा बनाया जाएगा। जिसे लेकर खंडवा पुलिस ने मंगलवार को रिहर्सल की। छैगांवमाखन से खेरदा तक करीब 500 जवानों ने आधे घंटे तक थ्री लेयर सुरक्षा के लिए रिहर्सल की।

गांधी गुरुवार सुबह सवा 6 बजे कार से बोरगांव बुजुर्ग पहुंंच जाएंगे। यहां से वे खंडवा जिले में पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। हिंदी बेल्ट होने तथा क्षेत्र में कांग्रेस का वर्चस्व होने के कारण कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ने की संभावना है। 2023 में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव है, जिसके चलते कांग्रेस संंगठन भी अपनी ओर से भीड़ जुटाने में लगा है। टिकट के दावेदार भी शक्ति प्रदर्शन करने में लगे हुए है।

भारी वाहनों के लिए रुट डायवर्जन

01. 23-24 नवंबर – रूट नंबर एक – तेजाजी नगर महू-इंदौर तिराहा- इंदौर से सेंधवा, सिरपुर, रावेर, भूसावल, बुरहानपुर

02. 23-24 नवंबर – रूट नंबर दो – तेजाजी नगर महू-इंदौर तिराहा- इंदौर से सतवास, पुनासा, मूंदी, खंडवा 03. 25-26 नवंबर – रूट नंबर तीन – तेजाजी नगर महू-इंदौर तिराहा- इंदौर से खलघाट, कसरावद, खरगोन, भीकनगांव, देशगांव, छैगांव से बुरहानपुर खंडवा।

बस और कार के लिए रुट डायवर्जन

01. 23-24 नवंबर – रूट नंबर एक – छैगांवमाखन- इंदौर से बड़वाह सनावद, देशगांव, छैगांव, खंडवा, देड़तलाई और बुरहानपुर

02. 25-26 नवंबर – रूट नंबर दो – देशगांव- इंदौर से खलघाट, कसरावद, खरगोन, भीकनगांव, देशगांव, छैगांव और बुरहानपुर।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button