21 नवंबर विश्व मत्स्य दिवस रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में, गायत्री गायग्वाल ने कार्यक्रम सफल बनाने की अपील

रायपुर, प्रत्येक वर्ष 21 नवम्बर को विश्व के विभिन्न देशों में “विश्व मत्स्य दिवस” मनाया जाता है। यह दिवस मछुआरा समुदायों द्वारा पूरे विश्व मानया जाता है। यह स्वस्थ महासागरों के पारिस्थितिकी तंत्र के महत्व और दुनिया में मत्स्य पालन के स्थायी भंडार को सुनिश्चित करने पर प्रकाश डालने के लिए मनाया जाता है। विश्व मत्स्य दिवस का उद्देश्य स्वस्थ महासागर पारिस्थितिकी प्रणालियों के महत्व को उजागर करना है। यह दुनिया में मत्स्य पालन के स्थायी शेयरों को भी सुनिश्चित करता है। मत्स्य पालक समुदाय सार्वजनिक सभाओं, रैलियों, कार्यशालाओं, प्रदर्शनियों, सांस्कृतिक नाटकों और संगीत कार्यक्रमों जैसे संवाहक आयोजनों द्वारा दिन मनाते हैं।इसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़ मछली पालन विभाग द्वारा 21 नवंबर 2024 को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें हमारे मछुवारा समाज के समस्त मत्स्य समितियों एवं मछुवारा समुदाय के सभी नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है। अतः इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें ।
आपकी बहन श्रीमती गायत्री गायग्वाल