Entertainment

क्या सोनी सब के शो पुष्पा इम्पॉसिबल में पुष्पा अपने उसूलों के बजाय अपने घर को चुनेगी?

मुंबई, 16 जुलाई, 2026: सोनी सब का पुष्पा इम्पॉसिबल अपने भावनात्मक और दिल छू लेने वाले ड्रामा से दर्शकों को लगातार जोड़े हुए है। पुष्पा (करुणा पांडे) एक और जीवन बदल देने वाली चुनौती का सामना कर रही है। जैसे ही वह एक मुश्किल से उबरना शुरू करती है, एक चौंकाने वाला खुलासा होता है, जिसके दौरान उसे उसके परिवार की छत छीनने की धमकी मिलती है और यह खुलासा उनके भविष्य को संकट में डाल देता है।

आने वाले एपिसोड्स में पुष्पा को पता चलता है कि दिलीप (जयेश मोरे) ने उसकी जानकारी के बिना घर गिरवी रख दिया है, जिससे परिवार सब कुछ खोने की कगार पर है। बैंक अधिकारी घर खाली करने का अल्टीमेटम लेकर आते हैं और पूरा चॉल हैरान रह जाता है। अपराधबोध से टूटा दिलीप गलती सुधारने की कोशिश करता है, वहीं पुष्पा को एक बार फिर से सब कुछ नए सिरे से शुरू करने की सच्चाई का सामना करना पड़ता है। इस संकट के बीच बापोदरा आर्थिक मदद की पेशकश करता है, लेकिन शर्त रखता है कि पुष्पा को चिराग और मनवा (रसिका धाबोले) की शादी के लिए राज़ी करना होगा और शनाया (मुस्कान बामने) को चॉल छोड़ने के लिए कहना होगा। अब पुष्पा के सामने असंभव-सा चुनाव है- अपने घर को बचाने के लिए अपने सिद्धांतों से समझौता करना या सही रास्ते पर चलते हुए सब कुछ खोने का जोखिम उठाना।

क्या पुष्पा अपने घर को बचाने के लिए अपने सिद्धांतों से समझौता करेगी या फिर सही रास्ते पर चलते हुए सब कुछ खोने का खतरा उठाएगी?

आने वाले ट्रैक पर बात करते हुए, करुणा पांडे ने साझा किया, “मेरा मानना है कि हर कोई इस बात से जुड़ सकता है कि घर का होना वास्तव में क्या मायने रखता है। पुष्पा के लिए यह सिर्फ रहने की जगह नहीं है, बल्कि वह जगह है, जहाँ उसका परिवार सुरक्षित महसूस करता है, जहाँ उसने तमाम संघर्षों के बाद अनगिनत यादें बनाई हैं। इसलिए यह जानना कि वह सब कुछ खो सकती है, बेहद दिल तोड़ने वाला है। लेकिन, इस सफर को और भी भावुक बनाता है यह तथ्य कि इस संकट से निकलने का रास्ता तभी है, जब चिराग और मनवा की शादी हो और यह पुष्पा के सिद्धांतों के खिलाफ है। पुष्पा हमेशा सही रास्ता चुनती है, चाहे वह कितना भी कठिन क्यों न हो। यही बात मुझे उसमें सबसे ज्यादा पसंद है। यह ट्रैक उसके मूल्यों की सबसे बड़ी परीक्षा है और मुझे यकीन है कि दर्शक उत्सुक रहेंगे यह देखने के लिए कि जब दिल और हालात उसे अलग-अलग दिशाओं में खींच रहे हों, तो वह क्या फैसला करेगी।”

सोनी सब पर पुष्पा इम्पॉसिबल देखना न भूलें, सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे।

Related Articles

Back to top button