Business

क्या बढ़ने वाली है रिटायरमेंट की उम्र? EPFO ने दिए ये संकेत 

क्या आने वाले समय में रिटारमेंट की उम्र बढ़ जाएगी? इस तरह की चर्चाओं को एक बार फिर ईपीएफओ की एक रिपोर्ट ने जन्म दे दिया है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार EPFO की एक रिपोर्ट में इसकी चर्चा है।

क्या आने वाले समय में रिटारमेंट की उम्र बढ़ जाएगी? इस तरह की चर्चाओं को एक बार फिर ईपीएफओ की एक रिपोर्ट ने जन्म दे दिया है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ईपीएफओ के विजन 2047 के डॉक्यूमेंट में रिटारमेंट की उम्र बढ़ाने की चर्चा है। बता दें, अभी 60 वर्ष की औसत उम्र रिटायरमेंट की है। 

20 अगस्त 2022 को प्रकाशित ईपीएफओ के प्रोविजनल डाटा के अनुसार इस साल जून तक 18.36 लाख लोग ईम्पलॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य बने थे। मई 2022 की तुलना में ईपीएफओ के सदस्यों की संख्या में 9.21 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। साल-दर-साल के हिसाब से देखें तो जून 2021 की तुलना में जून 2022 में 5.53 लाख अधिक लोग ईपीएफओ के सदस्य बने थे।  

जून 2022 में कुल 18.36 लाख लोग सदस्य बने थे। जिसमें से 10.54 लाख लोग नए थे। अच्छी बात यह है कि जून 2022 से ही ईपीएफओ में नए सदस्य खूब तेजी से जुड़ रहे है। वहीं, इस साल 7.82 लाख लोग ऐसे भी हैं जो ईपीएफओ से बाहर निकल गए थे लेकिन फिर उन्होंने ज्वाइन किया है। या फिर अपना पुराना फंड नए में ट्रांसफर किया है। 

जून 2022 में 22 साल से 25 साल तक की उम्र के 4.72 लाख लोग ईपीएफओ के सदस्य बने थे। यह आंकडे़ इस ओर इशारा कर रहे हैं कि समय के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति और बेहतर हो रही है। सर्विस सेक्टर में यह सुधार के संकेत हैं।

Related Articles

Back to top button