STR आज से फिर ऑनलॉक: बारिश ने रोका था रास्ता, एक सप्ताह बंद रहने के बाद पर्यटकों के लिए खुलेगा पार्क

[ad_1]

नर्मदापुरम2 घंटे पहले

मप्र के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व 21 अक्टूबर शुक्रवार से अनलॉक होगा। टूरिस्ट कोर एरिया में जाकर टाइगर्स का करीब से दीदार कर सकेंगे। बारिश के कारण 14 से 20 अक्टूबर तक के लिए गेट बंद कर दिए थे। अक्टूबर मे बारिश होने से भूरी माटी डैम, लगदा, चूरना, हाथी कैंप की सडकें खराब हो गई थी। पर्यटकों को समस्या हो रहीं थीं। सड़क सुधारने के लिए 7 दिन के लिए STR को पर्यटकों के लिए बंद किया गया।

1 अक्टूबर को ही खोले थे गेट, रास्ते खराब होने से बंद किए

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) के 1 अक्टूबर को गेट खोले गए थे। इस बार बारिश अक्टूबर माह के पहले, दूसरे सप्ताह में होने से रास्ते ख़राब हो गए थे। सड़क सुधारने के किए गेट बंद किए गए थे। फ़ील्ड डायरेक्टर एल कृष्ण मूर्ति ने बताया 21 अक्टूबर से गेट खोले जाने रहे है। शुक्रवार सुबह 8 बजे से सैलानियों की इंट्री हो पाएगी।

21 अक्टूबर के लिए 14 गाड़ियां बुक

AFD संदीप फेलोश ने बताया 21 अक्टूबर के लिए चूरना और मढ़ई में घूमने वाले पर्यटकों ने बुकिंग कराई है। चूरना में सुबह के दौरान 6 जिप्सी और दोपहर में 4 गाड़ी बुक है। इसी प्रकार मढ़ई में भी 8 गाड़ियां पर्यटकों ने बुक कराईं है। 1 से 13 अक्टूबर तक STR में 1500 से ज्यादा सैलानी घूमने पहुंचे थे।

50 से ज्यादा टाइगर्स, बारहसिंगा, चीतल

एसटीआर में करीब 50 से ज्यादा बाघ-बाघिन है। तेंदुआ, सांभर, चीतल, भेडकी, नीलगाय, चौसिंगा, चिंकारा, गौर, जंगली सूअर, , जंगली कुत्ता, भालू, काला हिरण, लोमड़ी, साही, उड़न गिलहरी, मूषक मृग और भारतीय विशाल गिलहरी आदि पाए जाते हैं। यहां पक्षियों की भी अनेक प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें धनेश और मोर प्रमुख हैं।

महिला ड्राइवर पर्यटकों को कराएंगी जंगल सफारी

एसटीआर में चूरना और मढ़ई में जंगल सफारी शुरू होगी। पहली बार सैलानियों को महिला ड्राइवर जिप्सी से मढ़ई की सैर कराएंगी। एसटीआर प्रबंधन ने नवाचार करते हुए ड्राइवर प्रशिक्षित किया है। दो महिला सेहरा ग्राम की वर्षा उईके और संगीता सोलंकी को जिप्सी ड्राइवर के रूप में रखा गया है। मढ़ई कोर क्षेत्र में पर्यटकों को घुमाने के लिए गाइड के रूप में रखा गया है। महिला ड्राइवर का फायदा होगा कि मढ़ई घूमने आने वाली खासकर महिला पर्यटक सफारी के दौरान पुरुष ड्राइवर को ले जाना पसंद नहीं करती है। महिला ड्राइवर आने से महिला पर्यटकों का आत्मबल बढ़ेगा। इससे स्थानीय महिला ड्राइवर को भी रोजगार मिलेगा। महिला सशक्तिकरण के तहत एसटीआर प्रबंधन ने पिछले साल 10 महिला गाइड को तैयार किया। दिपावली के बाद महिला ड्राइवर जंगल सफारी कराएंगी।

ये भी पढ़े….नीलगाय ने टाइगर को चकमा दिया; VIDEO:सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का रोमांचक नजारा; 25 फीट दूर अटैकिंग पोजीशन में आया बाघ। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का रोमांचित करने वाला VIDEO सामने आया है। यहां बाघ शिकार करने आगे बढ़ा, जिसे नीलगाय ने देख लिया। ​​​​​पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button