भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री साय ने किया संबोधित, कहा हमारा लक्ष्य विजय साथ ही वर्तमान व पूर्व पार्षद सहित सैकड़ों कांग्रेसी हुए भाजपा में शामिल

दुर्ग, 02 अप्रैल । आज दिनांक 2 अप्रैल को नगर पंचायत परपोड़ी के लाल राजेंद्र सिंह खेल मैदान में साजा विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन एवं विशाल आमसभा में प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी ने आज की सभा को संबोधित किया। साथ ही दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी श्री विजय बघेल जी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित श्री चंदूलाल साहू जी (प्रभारी दुर्ग लोकसभा), श्री प्रितपाल बेलचंदन जी (सहप्रभारी), श्री दयालदास बघेल जी (मंत्री छत्तीसगढ़ शासन), श्री ईश्वर साहू जी (विधायक साजा), श्री दीपेश साहू जी (विधायक बेमेतरा), श्री ओमप्रकाश जोशी जी (अध्यक्ष जिला भाजपा बेमेतरा), श्री जितेन्द्र वर्मा जी (अध्यक्ष जिला भाजपा दुर्ग), श्रीमती रमशिला साहू जी (पूर्व कैबिनेट मंत्री), श्री लाभचंद बाफना जी (पूर्व विधायक), श्री प्रकाश साहू जी (प्रभारी साजा विधानसभा), श्री नथमल कोठारी जी (संयोजक साजा विधानसभा क्षेत्र), श्री गजेन्द्र यादव जी (विधायक दुर्ग), श्री राजेंद्र शर्मा जी (प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य), श्रीमती संध्या परघनिया जी, श्री मति मधु ठाकुर जी, श्रीमती शिवबती साहू जी, श्रीमती देवबती निषाद जी, श्रीमती श्वेता शर्मा जी, श्री राजेंद्र ठाकुर जी अध्यक्ष भाजपा मंडल परपोड़ी, श्री बल्लू साहू जी ( अध्यक्ष भाजपा मंडल साजा), श्री तोरण यादव जी (अध्यक्ष भाजपा मंडल खम्हरिया), श्री रोहित ठाकुर जी (अध्यक्ष भाजपा धमधा), श्री कृष्ण पटेल (अध्यक्ष भाजपा मंडल बोरी) सहित सभी देवतुल्य कार्यकर्ता एवं आम जनता की सराहनीय उपस्थिति रही |