विधायकों के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन: सागर में ट्रेन में छेड़छाड़ करने वाले कांग्रेस विधायकों को पदमुक्त करने की मांग

[ad_1]
सागर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कार्रवाई की मांग को लेकर महिला मोर्चा ज्ञापन सौंपता हुआ।
रेवांचल एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला यात्री की शिकायत पर दर्ज हुए कांग्रेस के दो विधायकों पर छेड़छाड़ के मामले में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। महिला मोर्चा ने ज्ञापन में कहा कि पिछले दिनों रेवांचल एक्सप्रेस में कांग्रेस के विधायकों ने महिला यात्री के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की जो निंदनीय घटना है। मामले में महिलाओं ने महिला यात्री से अभद्रता करने वाले कांग्रेस के दोनों विधायकों को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव ने कहा कि अगर जल्द ही दोनों आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की जाती है तो महिला मोर्चा सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान महिला मोर्चा जिला महामंत्री तृप्ति सिंह कॉनोनी, उपाध्यक्ष शैलवाला सुनरया, जयश्री चढ़ार, याकृति जड़िया, मनोरमा उपाध्याय, मीरा चौबे, उर्मिला सहारे, रानी चौधरी, लवप्रीत मनी गुरोन, नेहा जैन आदि महिलाएं मौजूद थीं।
Source link