भोपाल में विदेशी टूरिस्ट से लूट: पुर्तगाली नागरिक पर दो बदमाशों ने पत्थर से किया हमला, पीटा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Portuguese Citizen Attacked With Stone By Two Miscreants, Ran Away After Looting Glasses And Cash

भोपाल12 मिनट पहले

भोपाल के भारत टॉकीज चौराहे के पास दो लुटेरों ने पुर्तगाल के टूरिस्ट पर पत्थर से हमला कर उसे लूट लिया। लुटेरे उसका चश्मा, नकदी लूटकर फरार हो गए। लहूलुहान हालत में उसे हमीदिया अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वारदात को अंजाम लुटेरों ने उस दौरान दिया, जब टूरिस्ट सेंट्रेल लाइब्रेरी की तरफ से भारत टॉकीज चौराहे के पास पहुंचा। उसे रेलवे स्टेशन जाना था। अब तक लुटेरों को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने घटना की पुष्टि की है।

पुलिस के मुताबिक, पुर्तगाल के मफरा शहर के रहने वाले नुनो रॉड्रिक्स (41) मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल घूमने आए हैं। 23 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे वह पुराने शहर के सेंट्रल लाइब्रेरी की तरफ से घूमते हुए भोपाल रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वे भारत टॉकीज चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से सफेद कपड़ा पहने दो लुटेरों ने रोक लिया। एक लुटेरा रॉड्रिक्स का हाथ पकड़कर मारपीट करने लगा। दूसरा धूप का चश्मा छीनकर उनकी जेब की तलाशी लेने लगा। इसका नुनो ने विरोध किया और एक लुटेरे को धक्का देकर गिरा दिया। यह देख दूसरे लुटेरे ने नुनो पर पास में पड़े पत्थर से हमला कर दिया। पत्थर नुनो के सिर के राइट तरफ लगा। खून बहने लगा। नुनो को लोग हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे। उनके सिर पर 6 टांके लगे हैं। हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर ने मंगलवारा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नुनो की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है।

20 कदम पर ट्रैफिक पुलिस का बूथ
जिस जगह नुनो के साथ लूट हुई, उसके करीब 20 कदम पर ट्रैफिक पुलिस का बूथ है। घटना के समय भी बूथ पर एक-दो पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। उनकी नजर लुटेरों पर नहीं पड़ी। जब लुटेरे भाग गए तो नुनो ने राहगीरों से मदद मांगी। लेकिन, हिंदी नहीं बोल पाने की वजह से लोग नुनो की पीड़ा नहीं समझ सके। खून बहता देख लोग उन्हें हमीदिया अस्पताल ले गए। पुलिस ने उनकी शिकायत अंग्रेजी में लिखी है। नुनो ने सनग्लास समेत अन्य सामान लूटने की शिकायत की है। बताया गया नुनो 23 अक्टूबर को ही भोपाल पहुंचे थे। वह पुराना शहर, बोट क्लब, छोटा तालाब घूमने के बाद रेलवे स्टेशन जा रहे थे।

सीसीटीवी में नहीं कैद हुए लुटेरे
घटनास्थल के पास चौराहे पर साइकिल स्टोर में सीसीटीवी कैमरा लगा है। कैमरे की दिशा दूसरी तरफ होने की वजह से वारदात कैमरे में नहीं कैद हो सकी। पुलिस अन्य सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के व्यापारियों से भी जानकारी ली है, जिन्होंने घटना के बारे में बताया है। पुलिस अब नुनो के बताए हुलिए के अनुसार लुटेरों की पहचान करने में जुटी है।

मफरा नेशनल पैलेस से मशहूर
नुनो ने पुलिस को बताया कि वह पुर्तगाल के मफरा शहर के हैं। मफरा नेशनल पैलेस की वजह से मशहूर है। इस शहर में कई रॉयल बिल्डिंग हैं। लिस्बन से 28 किलोमीटर दूर मफरा है। नुनो ने बताया कि वह मफरा से भारत के टूरिस्ट स्पॉट घूमने आए हैं। कई राज्यों में घूमने के बाद वे मध्यप्रदेश पहुंचे। भोपाल से उन्हें 23 अक्टूबर को छतरपुर जाना था। इससे पहले उनके साथ वारदात हो गई।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button