Chhattisgarh

कोरबा में बच्चों के लिए आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम 28 मार्च को

कोरबा। “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत शहर में बच्चों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में “बच्चे रहे स्वस्थ” योजना के अंतर्गत यह आयोजन 28 मार्च 2026, शनिवार को अति शुभ पुष्य नक्षत्र में होगा।

कार्यक्रम का आयोजन पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में किया जाएगा। इस दौरान नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को आयुर्वेदिक पद्धति से “स्वर्ण बिंदु प्राशन” ड्रॉप्स पिलाकर इम्यूनाइजेशन किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए उनकी आयु के अनुसार उचित आहार-विहार की जानकारी दी जाएगी तथा योग और प्राणायाम का भी निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अभिभावक मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर समय निर्धारित कर सकते हैं, जिससे बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें अधिक समय तक प्रतीक्षा न करनी पड़े।

Related Articles

Back to top button