Chhattisgarh

कोरबा में अधिवक्ता संघ चुनाव के नतीजे घोषित, सुनील यादव बने सचिव

कोरबा। अधिवक्ता संघ के चुनाव में पदाधिकारियों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा और मतगणना के दौरान लगातार हलचल देखी गई।

सचिव पद पर सुनील यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रघुनंदन सिंह ठाकुर को 52 मतों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, महिला उपाध्यक्ष पद पर उर्मिला भगत निर्वाचित घोषित की गईं। उन्होंने सरिता पांडेय को 24 मतों से हराकर जीत हासिल की।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

Related Articles

Back to top button