शहडोल में सेफ्टीटैंक में डूबकर 6 वर्षीय बच्चे की मौत: पिता बोला- ठेकेदार की लापरवाही से गई जान; खोदा 3 माह से खुला पड़ा था गड्ढा

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Shahdol
- Labor Father’s Allegation The Contractor Lost His Life Due To Negligence; The Pit Was Open For 3 Months
शहडोल4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। जिला मुख्यालय स्थित शासकीय आईटीआई के पीछे सेफ्टीटैंक के लिए खोदे गए गड्ढे ने 6 वर्ष की मासूम की जान ले ली।
बीते दिनों हुए बारिश के चलते उक्त गहरे गड्ढे में पानी का भराव हो गया था। इसमें डूबकर प्रिंस बैगा पिता सुखलाल बैगा, निवासी कृष्णा कॉलोनी की मौत हो गई। घटना बुधवार की शाम 5 बजे की है। बताया गया है कि, शाम को बच्चा अपने घर से अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला और जाने कब और कैसे वह खेलते-खेलते लगभग 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। उसमें भरे पानी में वह डूब गया। मामले की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली, वह घटनास्थल की ओर दौड़ लगा दी।
मौके पर पहुंचे पिता ने तुरंत ही उक्त गहरे गड्ढे में छलांग लगा दी। पानी में डूबे बच्चे को 5-10 मिनट तक ढूंढने के बाद पिता ने उसे बाहर निकाला और बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।

बच्चे का पिता सुखलाल बैगा।
तीन महीने से नहीं पाटा गड्ढा
प्रिंस के पिता सुखलाल ने बताया कि शासकीय आईटीआई कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्य के ठेकेदार की लापरवाही से बेटे की जान गई। ठेकेदार द्वारा सेफ्टी टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे को तीन महीने से नहीं पाटा गया। जिसमें बारिश का पानी भी जमा हो गया। यदि गड्ढे को व्यवस्थित तरीके से पाट दिया जाता या ऐसी अन्य कोई व्यवस्था की जाती, तो शायद आज मासूम बच्चा जीवित होता।

जानकारी लगाने पर मौके पर पहुंचे बच्चे के परिजन।

Source link




