Chhattisgarh

कोरबा : ट्रक और कार में जोरदार भिड़ंत, कार में बैठे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत…

कोरबा, 10 मई ।  मोरगा चौकी अंतर्गत कार और ट्रक के बीच जबरजस्त भिड़ंत हो गई. जिसमें कार में बैठे चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. कार में पति पत्नी और दो बच्चे सवार थे.

जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के मोरगा पुलिस चौकी अंतर्गत मदनपुर फारेस्ट बैरियर के पास थोड़ी देर पहले कार और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. कार में सवार अंबिकापुर निवासी मनोज कुमार तिर्की उनकी पत्नी और दो बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया. पता चला है कि मनोज कुमार तिर्की जगदलपुर में सरकारी मुलाजिम थे. मोरगा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक खानापूर्ति कर रही है।

Related Articles

Back to top button