कोरबा जिले के बालको नगर के शांति नगर में OPVC पाइपलाइन बिछाने का भूमि पूजन संपन्न, पेयजल व्यवस्था होगी सुदृढ़

कोरबा,03 अप्रैल। कोरबा जिले के बालको नगर के शांति नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को बेहतर एवं नियमित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए OPVC पाइपलाइन बिछाने के कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न किया गया। इस योजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के नागरिकों को सुचारु और पर्याप्त जल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर पार्षद तरुण राठौर ने कहा कि वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है और इसी क्रम में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यह कार्य प्रारंभ किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भी वार्ड में विकास कार्य इसी प्रकार निरंतर जारी रहेंगे, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलती रहें। पार्षद ने क्षेत्रवासियों के सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।




