कोरबा: खस्ताहाल बालगीख़ार रोड की मरम्मत को लेकर युवा कांग्रेस का धरना

कोरबा। शहर के बालगीख़ार मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को धरना देकर सड़क सुधार की मांग उठाई। संगठन ने कहा कि लंबे समय से सड़क खराब होने से स्थानीय लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब तक आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है।

पीसीसी सचिव विकास सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिलेभर में सड़क संबंधी समस्याओं को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बालगीख़ार मुख्य मार्ग की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है, जिसके कारण जनता को आवागमन में कठिनाई हो रही है। उन्होंने मांग की कि नगर निगम सड़क सुधार को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र कार्यवाही करे।
वार्ड पार्षद अयोध्या मस्तूल कंवर ने कहा कि सड़क टूटने की वजह से स्कूली बच्चों, मजदूरों और मरीजों को विशेष रूप से परेशानी होती है। मुख्य मार्ग पर अक्सर जाम लग जाता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है, जिसके चलते उन्हें धरना देने के लिए बाध्य होना पड़ा।
नेता प्रतिपक्ष कृपा राम साहू ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के कई मार्गों की स्थिति खराब है और दुर्घटनाओं की संख्या भी बढ़ रही है। उन्होंने निगम प्रशासन से सभी प्रमुख सड़कों की मरम्मत जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की।
धरना प्रदर्शन में दर्री कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश पंकज, महासचिव विवेक श्रीवास, कमलेश गर्ग, उपाध्यक्ष सुनील निर्मलकर, अध्यक्ष विकास यादव, हरीश भारती, मिंकेतन गभेल, विनोद अग्रवाल, सरफुद्दीन आलम, शशि राज, नारायण यादव, अमित सिंह, नितेश यादव, पप्पू कुमार, किताब सिंह, लक्ष्मण चौहान, खम्हान सिंह ठाकुर, रवि पटेल, सन्नी मसीह, अमित चौधरी, संदीप शर्मा, अभिषेक यादव, मनीष नायडू, रवीश यादव, शशांक मिश्रा, मनीष पटेल, विक्की यादव, अशफाक उल्लाह, प्रतीक मसीह, परमेश्वर कंवर, दीपक कंवर, वाशु साहू समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और युवा कांग्रेसी शामिल हुए।




