Chhattisgarh

कोरबा के अपना घर सेवाश्रम में रंग-रोगन व सामग्री वितरण, जरूरतमंदों के जीवन में लाने का प्रयास सकारात्मक बदलाव

कोरबा, छत्तीसगढ़। कोरबा स्थित अपना घर सेवाश्रम में एनजीएसएल (एनटीपीसी जीई पावर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड) के सीएसआर फंड और Chhattisgarh Help Welfare Society के संयुक्त प्रयास से रंग-रोगन और आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य आश्रम में रह रहे विक्षिप्त एवं जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना रहा।

इस कार्य के तहत आश्रम में रंग-रोगन कर परिसर को स्वच्छ, सुंदर और प्रेरणादायक बनाया गया। साथ ही आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता से यहां निवास कर रहे लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया गया। इस पहल से आश्रम में रहने वाले लोगों के बीच नई ऊर्जा और खुशी का संचार हुआ।

कार्यक्रम में एनजीएसएल की सीएसआर टीम से कान्तवरप ब्रह्मानंद राव (प्रमुख, मानव संसाधन), राहुल राय (सीएसआर प्रमुख), पुष्पेंद्र वर्मा, श्रीमती पूजा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं संस्था की ओर से अध्यक्ष राणा मुखर्जी, सचिव दत्ता जी, सह सचिव विजय राठौर और अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी ने एनजीएसएल टीम का शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया और उनके इस समाजोपयोगी कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। संस्था ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए एनजीएसएल टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह पहल समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना का उदाहरण प्रस्तुत करती है, जिससे जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Related Articles

Back to top button