Chhattisgarh

कोरबा की जर्जर सड़कों को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही के आरोप

कोरबा, 09 नवंबर। शहर और जिले की बदहाल सड़कों को लेकर कोरबा जिला कांग्रेस ने रविवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष नत्थूलाल यादव के नेतृत्व में गौमाता चौक, सीतामणी में एकदिवसीय धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कोरबा की जर्जर सड़कों के लिए जनप्रतिनिधियों और निगम प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने कहा कि कोरबा शहर और आसपास की प्रमुख सड़कों की स्थिति बेहद खराब है, लेकिन मरम्मत और नए निर्माण को लेकर प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि गोपालपुर से कटघोरा, सीतामणी से उरगा, चांपा मार्ग, सवर्ममंगला से कुसमुण्डा तक की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। इन मार्गों पर यात्रा करना लोगों के लिए खतरे से खाली नहीं है।

पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि कोरबा की सबसे बड़ी समस्या जर्जर सड़कें, रेलवे फाटक और ट्रैफिक जाम हैं। उन्होंने बताया कि सीएसईबी चौक पर वायशेप ओवरब्रिज निर्माण के लिए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने विधायक रहते हुए विधानसभा में आवाज उठाई थी, और सीएसईबी ने इसके लिए लगभग 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी थी। इसके बावजूद वर्षों बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है। इसी तरह सुनालिया रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया भी वर्षों से लंबित है।

प्रदेश कांग्रेस सचिव बी. एन. सिंह ने कहा कि सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ टीपी नगर और शारदा विहार रेलवे क्रॉसिंग में अंडरब्रिज निर्माण की भी सख्त जरूरत है, ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिल सके।

कार्यक्रम में पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, सांसद प्रतिनिधि सुरेश सहगल, पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष गजानंद साहू, ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण कुर्रे, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश राठौर, राजेंद्र सिंह राठौर, मनीषा अग्रवाल, सेवादल प्रमुख प्रदीप पुरायणे समेत अनेक वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें ए.डी. जोशी, डॉ. डी.आर. नेताम, कुंजबिहारी साहू, लखन लाल सहीस, शशि अग्रवाल, लक्ष्मी महंत, हिमांशु साहू, धनंजय चंद्रा, ममता अग्रवाल, अजीत बर्मन, सुनील निर्मलकर, राजेश श्रीवास, झलकुंवर ठाकुर, इकबाल कुरैशी, मुस्लिम खान, शहजाद खान, विजय आनंद, अनिल सिंह, गणेश दास महंत, सेतराम कुंभकार, श्रवण विश्वकर्मा, पवन यादव, मनहरण यादव, दीपक श्रीवास, सविता चौहान सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

कार्यक्रम का संचालन संतोष राठौर ने किया और आभार प्रदर्शन नारायण कुर्रे ने किया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़कों की मरम्मत और अधूरे निर्माण कार्य पूरे नहीं किए गए, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button