कोतवाली थाना क्षेत्र में दंपती का हुआ विवाद: झगड़ने के बाद नाराज पत्नी ने खाया जहर, रात 9 बजे पति लेकर पहुंचा अस्पताल

[ad_1]
![]()
दतिया35 मिनट पहले
कोतवाली थाना क्षेत्र के ठंडी सड़क के गोड़ा मोहल्ला में रहने वाले दंपती में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने महिला की हालत को खतरे से बाहर बताया है।
जिला अस्पताल में मौजूद महिला के परिजनों ने बताया कि जेंदर कुशवाह सब्जी मंडी में सब्जी का थोक व्यापारी है। वह दो बच्चों का पिता है। उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद से आरती गुस्से में आ गई। उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति जेंदर उसे रात 9 बजे जिला अस्पताल लाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने महिला की हालत खतरे से बाहर बताई है।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us










