Chhattisgarh

कॉम्बिंग गश्त में जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही रात में 10 फरार वारंटी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 08 फरवरी । जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीती रात जांजगीर-चांपा पुलिस ने विशेष दबिश एवं कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। एक ही रात में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 10 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान थाना जांजगीर क्षेत्र से 4 गिरफ्तारी वारंटी, थाना बलौदा से 1 गिरफ्तारी वारंटी, थाना पामगढ़ से 1 गिरफ्तारी वारंटी, थाना नवागढ़ क्षेत्र से 6 गिरफ्तारी वारंटी, थाना शिवरीनारायण से 1 स्थाई वारंटी तथा थाना बिर्रा क्षेत्र से 2 गिरफ्तारी वारंटी और 1 स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीमों ने इन सभी वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप तथा एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार एवं सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के कुशल मार्गदर्शन में संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल की सक्रिय सहभागिता से संपन्न हुई। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने पूरी मुस्तैदी, सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया।


जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध इस प्रकार के सघन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button