केसरिया गरबा महोत्सव का समापन: गरबा महोत्सव में एडीएस ग्रुप को प्रथम पुरस्कार, शील्ड दी

[ad_1]

खंडवा10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सात दिन तक चलने वाले केसरिया गरबा महोत्सव का समापन मंगलवार रात हुआ। हिंदु संगठनों के पदाधिकारियों का ग्रुप ने सम्मान किया। भंडारी पब्लिक स्कूल में होने वाले इस गरबे में लोगों का आखिरी दिन उत्साह चरम पर दिखा। प्रतियोगिता में एडीएस डांस ग्रुप को प्रथम पुरस्कार के साथ शील्ड दी। रितेश कपूर ने बताया मंगलवार को आर्मी एक्स सर्विसमैन वेलवेफर सोसाइटी व श्री झूलेलाल महिला संगठन ने आरती की।

फिर प्रतियोगिता में एडीएस डांस ग्रुप ने भगवान कृष्ण की लीला पर आधारित प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। गरबा महोत्सव में सहयोग देने के लिए हिंदु संगठन के डॉ. अनीष अरझरे, माधव झा, अनिमेष जोशी, और आदित्य मेहता का केसरिया पंचा और शील्ड से गोल्डन ग्रुप ने सम्मान किया। विधायक देवेंद्र वर्मा व विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। नीरज भंडारी ने कार्यक्रम में आभार माना।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button