ढाबे में दहशत फैलाने पहुंचे बदमाशों को दबोचा: पुलिस पहुंची तो गद्दे के नीचे छिपा दी लोडेड पिस्टल;दो गिरफ्तार

[ad_1]

सतना36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेमरिया मार्ग पर स्थित एक ढाबे में दहशत फैलाने पहुंचे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से एक लोडेड पिस्टल जब्त की गई है।

हासिल जानकारी के मुताबिक सतना- सेमरिया मार्ग पर अबेर स्थित सिंह ढाबा में दबिश देकर कोटर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों में विपिन सिंह उर्फ सुभाष 28 वर्ष पिता लालमन सिंह व सर्वेश सिंह पिता लवकुश सिंह 28 वर्ष दोनो निवासी अबेर शामिल हैं। इनके कब्जे से एक लोडेड अवैध पिस्टल मिली है। पिस्टल में चार कारतूस लोड थे।

कोटर थाना प्रभारी श्रीराम सनोडिया ने बताया कि दो युवक असलहों से लैस हो कर वारदात करने की फिराक में हैं। पुलिस ने तलाश शुरू की तो पता चला कि वे सिंह ढाबा की तरफ गए हैं। पुलिस में सिंह ढाबा में दबिश दी तो वहां विपिन और सर्वेश मिले लेकिन उन्होंने चालाकी दिखाते हुए पिस्टल को छिपा दिया। पुलिस ने दोनो की तलाशी के बाद ढाबा की तलाशी शुरू की तो खटिया पर बिछे गद्दे के नीचे छिपाई गई पिस्टल पकड़ में आ गई।

पिस्टल की मैगजीन में 4 कारतूस लोड थे। पुलिस ने पिस्टल जब्त कर दोनो को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इनसे कुछ वारदातो के बारे में जानकारी मिल सकती है। फिलहाल उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button