केंद्रीय विद्यालय की समस्याओं से परेशान पालक: प्रायमरी स्कूल की बदलने के लिए किया मांग, बोले- वहां टॉयलेट्स तक नहीं

[ad_1]
हरदा30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मंगलवार को जिला पंचायत में आयोजित जनसुनवाई के दौरान केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के पालक विद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट को ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराया। पालकों का कहना है कि वर्तमान में जहां पर केंद्रीय विद्यालय की प्राथमिक क्लास लग रही है। वहां सुविधाओं का अभाव है। पुराने भवन में स्कूल लगने से हादसे की आशंका बनी रहती है। वहीं यह बच्चों के लिए टॉयलेट पर्याप्त नहीं होने से बच्चों को परेशान होना पड़ता है।
पालक धीरज गुर्जर का कहना है कि शासन के द्वारा केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि आवंटित हो चुकी है। लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। जिसके चलते छात्र छात्राओं को जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है।वहीं, भवन की कमी के चलते क्लास में बच्चों की संख्या अधिक होने से शिक्षा के स्तर में भी लगातार गिरावट आई है। पालकों ने कलेक्टर से महीने में एक बार विद्यालय का निरीक्षण करने एवं स्कूल के प्राचार्य से शिक्षा के स्तर में सुधार लगाने की मांग की है। पालकों का कहना है कि वर्तमान में जहां विद्यालय संचालित हो रहा है। वहां बाहरी लोग क्रिकेट खलते है ऐसे में बच्चों को गेंद से चोट आने का खतरा बना रहता है। उधर कलेक्टर ऋषि गर्ग ने पालकों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Source link




