इंदौर आए पूर्व सीएम कमलनाथ: भारत जोड़ो यात्रा को लेकर करेंगे मंथन, खजराना गणेश के दरबार में भी जाएंगे

[ad_1]
इंदौर2 मिनट पहले
पूर्व सीएम कमलनाथ मंगलवार को इंदौर पहुंचे। वे इंदौर में करीब दस घंटे रहेंगे और अलग-अलग प्रोग्राम में शिरकत करेंगे। वे सुबह 10 बजे इंदौर पहुंचे। जहां कांग्रेस नेताओं ने उनकी अगवानी की। इसके बाद कमलनाथ जिंसी मोहल्ला स्थित अनिल शुक्ला के निवास पर पहुंचे। यहां से वे भारत जोड़ो यात्रा की मीटिंग में शामिल होंगे। 12.30 बजे तक वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेसजनों के साथ मीटिंग करेंगे।
खालसा कॉलेज भी जाएंगे कमलनाथ
मीटिंग के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ खालसा कॉलेज भी जाएंगे। हालांकि वे यहां गुरुनानक जयंती के प्रोग्राम में शामिल होंगे। खास बात यह है कि ये वहीं खालसा कॉलेज है जहां राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रात को रुकेंगे। शाम 4.35 वे लाभ मंडपम पहुंचेंगे। यहां वे मीडिया से चर्चा करेंगे। इसके बाद वे अभय प्रशाल में भारत जोड़ो यात्रा प्रोग्राम में शामिल होंगे। शाम 6.55 बजे वे खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन करने जाएंगे। यहां से वे एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से वे रवाना होंगे।

Source link