Chhattisgarh

कृषि संचालनालय धुरन्धर ने किया जिले के बीज प्रक्रिया केंद्र व सहकारी समितियों निरीक्षण

जशपुरनगर । कृषि संचालनालय के संयुक्त संचालक आर. एल. धुरन्धर के द्वारा जशपुर जिले के विभिन्न बीज प्रक्रिया केंद्रों एवं सहकारी समितियों का निरीक्षण  किया गया। संयुक्त संचालक धुरन्धर ने कुनकुरी विकासखण्ड के रायकेरा बीज प्रक्रिया केन्द्र का निरीक्षण करके बीज का भंडारण जल्द ही करने के निर्देश दिए।

विदित हो कि  राज्य स्तरीय अधिकारियों को कृषि आदान सामग्री, खाद एवं बीज भंडारण का वितरण किसानों को समय पूर्व मिल जाये। इन सामग्रियों के वितरण में कोई कमी न रहे इसकी समीक्षा हेतु राज्य स्तर के अधिकारी को जशपुर जिले हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नियुक्त अधिकारी द्वारा जिले कि समस्या का समाधान राज्य स्तर से किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button