कृषि मंत्री बोले; राहुल गांधी ने थूक कर चाटा: MP में चुनाव आते ही कुकुरमुत्ते की तरह उग आएंगे कांग्रेसी, प्रदेश में नहीं हैं खाद की किल्लत

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Congressmen Will Grow Like Mushrooms As Soon As Elections Come In MP, There Is No Shortage Of Fertilizers In The State
जबलपुर6 घंटे पहले
जबलपुर में अल्प प्रवास के दौरान पहुंचे कृषि मंत्री कमल पटेल ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने किसानों की कर्ज माफी पर कहा राहुल गांधी ने कहा था कि किसानों के दस दिन में कर्जा माफ हो जाएंगे। यदि कर्जा माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। लेकिन न राजस्थान का मुख्यमंत्री बदला गया और न ही मध्य प्रदेश का।
राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश की जनता के साथ धोखाधड़ी की है। 420 के साथ थूक कर चाटने का काम किया है। विधानसभा के चुनाव नजदीक ही है अब कांग्रेसी कुकुरमुत्ते की तरह उग आएंगे और फिर वादे करेंगे। लेकिन जनता अब धक्के मार कर बाहर कर देगी। मध्यप्रदेश में आगामी चुनाव में कांग्रेस की जमानत जब्त हो जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कांग्रेस के ऊपर एफआईआर भी कराई हैं। अब हम कोर्ट भी जा रहे हैं।
प्रदेश में खाद कि कहीं किल्लत नहीं
उन्होंने कहां राहुल गांधी, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह कान पकड़कर जनता से माफी मांगो कि हमने चुनाव जीतने के लिए झूठ बोला था। हमें सत्ता चाहिए थी। कृषि मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में खाद्य की पर्याप्त व्यवस्था है। प्रदेश में अफवाह फैलाई जा रही है। पिछले साल की तुलना में जितना खाद बेचा गया हैं। उससे दो लाख मैट्रिक टन से अधिक सरकार ने ज्यादा दिया हैं। प्रदेश में किसी तरह की कोई कमी नहीं हैं।
Source link