कृति संस्था का अनूठा आयोजन: बालिकाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, भारतीय परंपरा और लोक त्यौहार को जीवित रखा गया

[ad_1]
नीमचएक घंटा पहले
साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक संस्था द्वारा भारतीय परंपरा और लोक त्यौहार को जीवित रखने के उद्देश्य से संजा प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 नीमच में आयोजित किया गया।
मालवा व राजस्थान में श्राद्ध पक्ष में बालिकाओं व महिलाओं द्वारा संध्याकाल में घर की दीवारों पर गोबर से संजा की सुंदर सज्जा की जाती है। कृति संस्था ने इस बार संजा की प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की है जिसमें छोटी बालिकाओं से 18 वर्ष तक और 18 वर्ष से ऊपर के लिए महिलाओं को भी शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता में सभी वर्ग की बालिकाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिनके द्वारा संजा को बेहतरीन तरीके से सजाया गया था।
वहीं, संस्था द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बालिकाओं और महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान संजा गीत-गाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।
Source link