बैतूल मंडी अपडेट: मक्का की बंपर आवक, कल से आज दुगनी आवक हुई, कीमत भी बेहतर रही

[ad_1]

बैतूलएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

कृषि उपज मंडी बडोरा में आज भी खरीफ सीजन की फसल मक्का की बंपर आवक रही। कल जहां मक्का 9000 क्विंटल पहुंचा था। वहीं आज यह बढ़कर दुगना हो गया। आज 17 हजार से ज्यादा बोरा मक्का फिर मंडी पहुंचा है। मक्का की बंपर आवक से मंडी में व्यवस्थाएं चौपट हो गई है। हालांकि मंडी प्रबंधन ने यहां टोकन की व्यवस्था की हुई है। मक्का यहां बंपर तो पहुंचा ही इसे कीमत भी बेहतर मिली है। आज मक्का न्यूनतम 1590 प्रति क्विंटल की दर पर बेचा गया। जबकि इसे अधिकतम कीमत ₹2129 मिली है। जबकि आज सोयाबीन पीला अन्य दिनों की तुलना में कम आया है। 800 क्विंटल से अधिक आवक के साथ दर्ज हुआ और इसे कीमत न्यूनतम ₹4000 और अधिकतम ₹5400 की कीमत पर बेचा गया है। इस दौरान चना कम आया लेकिन इसे कीमत न्यूनतम ₹3796 और अधिकतम ₹4140 मिली है। गेहूं भी आज बेहतर आवक के साथ दर्ज किया गया। 3741 क्विंटल गेहूं आज मंडी तक पहुंचा है। जिसे न्यूनतम ₹2400 और अधिकतम ₹2751 की दर पर बेचा गया। जबकि आज सरसो 5501 रु की दर पर बिका।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button