कुमार विश्वास को हत्या की धमकी देने वाला अरेस्ट: शहीद ऊधम सिंह की शपथ लेकर भेजी थी थ्रेट ई-मेल; आरोपी बोला-केजरीवाल से मेरा लगाव है

[ad_1]

गाजियाबाद3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कवि डॉक्टर कुमार विश्वास को शहीद ऊधम सिंह की शपथ लेकर जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसने दी थी उसको गाजियाबाद पुलिस ने शनिवार रात इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम लोकेश शुक्ला है। वो इंदौर में थाना अन्नपूर्णा के सुदामा नगर का रहने वाला है। पुलिस उसे रविवार को गाजियाबाद ले आई। आरोपी ने बताया कि उसका दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से वैचारिक और भावात्मक लगाव है, इसलिए उसको बुरा लगता था।

राम का महिमा मंडन न करने की बात भी ईमेल में कही
कुमार विश्वास के मैनेजर प्रवीण पांडेय ने 18 नवंबर को थाना इंदिरापुरम में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ IPC सेक्शन- 507, 295A और IT एक्ट 66F में मुकदमा कराया था। प्रवीण पांडेय के अनुसार, कुछ दिनों से एक व्यक्ति के द्वारा कुमार विश्वास को ई-मेल भेजकर लगातार धमकियां दी जा रही थीं। ई-मेल में आरोपी ने भगवान श्रीराम पर भी आपत्तिजनक शब्द प्रयोग किए थे। साथ ही भगवान श्रीराम का महिमा मंडन न करने की चेतावनी दी थी।

कुमार विश्वास को धमकी भरी कई ईमेल आई थीं। इसके बाद उनके मैनेजर ने थाना इंदिरापुरम में मुकदमा दर्ज कराया था।

कुमार विश्वास को धमकी भरी कई ईमेल आई थीं। इसके बाद उनके मैनेजर ने थाना इंदिरापुरम में मुकदमा दर्ज कराया था।

धमकी देने वाले शख्स ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कुमार विश्वास से बेहतर बताते हुए उन पर टिप्पणी न करने के लिए भी कहा था। ई-मेल में लिखा था कि अरविंद केजरीवाल बेहतर हैं। गरीबों का भला किया। सरकारी स्कूल बेहतर बनाए। सबसे ताजा ई-मेल में आरोपी ने कुमार विश्वास को खुली धमकी देते हुए कहा कि शहीद ऊधम सिंह की शपथ खाता हूं कि मैं तुझे मारुंगा।

कुमार को मिली है वाई श्रेणी सुरक्षा
कुमार विश्वास अंतरराष्ट्रीय स्तर के कवि हैं। उन्हें गृह मंत्रालय से Y श्रेणी सुरक्षा प्राप्त है। वे परिवार सहित गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-3 में रहते हैं। इस धमकी के बाद गाजियाबाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई।

दिल्ली के सीएम अरविंद से भावात्मक रूप से जुड़ा था।

दिल्ली के सीएम अरविंद से भावात्मक रूप से जुड़ा था।

ई-मेल भेजने वाले की जांच करते हुए इंदिरापुरम थाने की पुलिस इंदौर तक पहुंच गई। शनिवार रात पुलिस ने इंदौर से लोकेश शुक्ला नामक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। SP सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल किया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button