किशोर की मौत के बाद प्रदर्शन: नर्मदापुरम के सोहागपुर में परिजन ने शव रख रोका पिपरिया स्टेट हाइवे, 15 मिनिट तक लगा जाम

[ad_1]
![]()
नर्मदापुरम6 घंटे पहले
नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर में मारपीट के मामले में 17 साल के बालक की मौत के बाद परिजनों ने शव सड़क पर रख प्रदर्शन किया। नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाइवे पर एसडीओपी ऑफिस के सामने करीब 15 मिनिट तक जाम लगाया। सूचना मिलते ही एसडीओपी मदनमोहन समर, सोहागपुर थाना प्रभारी विक्रम रजक मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार से पुलिस ने बातचीत की। आक्रोशित परिजन व मित्रों ने मांग कि मारपीट करने वाले आरोपियों पर हत्या की धारा लगाकर तुरंत गिरफ्तारी हो। परिजनों ने कहा चार युवकों ने बिना कारण हमारे लड़के को बेहरमी से मारा। लेकिन केवल मारपीट की धारा में केस दर्ज किया। समझाइश के बाद परिजनों ने शव वाहन में रख अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
सुहागपुर पुलिस ने अभी तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और अन्य तीन आरोपी फरार है पुलिस उन्हें में पकड़ने का लगी हुई है।
यह है मामला
27 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे रेलवे फाटक के पास सोहागपुर निवासी 17 साल के संजय दुबे से चार युवक अमन चौरसिया, रोहित ठाकुर, प्रद्युमन जोशी, सलाम उर्फ समीर खान ने जबरन मारपीट की। उसे थप्पड़-मुक्कें से बेहरमी से मारा। घर पहुंचने पर संजय की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे भोपाल ले जाया गया। इधर पुलिस ने रविवार को ज्योति दुबे की रिपोर्ट पर आरोपी सालम उर्फ समीर खान निवासी गाँधीवार्ड, अमन चौरसिया निवासी मारूपुरा, प्रद्दुमन जोशी निवासी ग्राम नगतरा, रोहित ठाकुर निवासी पलाश परिसर के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया। रविवार को ही संजय की भोपाल में मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव सोहागपुर लेकर आए। अंतिम संस्कार करने से पहले शव को एसडीओपी ऑफिस के पास पिपरिया-नर्मदापुरम स्टेट हाइवे पर शव को रख दिया। परिजनों ने पुलिस से मांग कि आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज हो और गिरफ्तारी की जाएं।
पाइजन की आशंका, पीएम रिपोर्ट से मृत्यु होगी स्पष्ट
एसडीओपी मदनमोहन समर ने बताया संजय से चार लोगों ने मारपीट की थी। पी-एमएलसी रिपोर्ट में सामान्य चोट आई थी। घर पहुंचने पर उसकी तबीयत बिगड़ी। पाइजन पीने की भी आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। जिसके बाद अगली कार्रवाई होगी। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीन फरार है।
Source link




