पति पत्नी को जहरीले सांप ने डसा: रात में पति को सुबह पत्नी को डस लिया, दोनों की हालत गंभीर

[ad_1]

अशोकनगर26 मिनट पहले

चंदेरी क्षेत्र के हलनपुर गांव में पति-पत्नी को सांप ने डस लिया। रात के समय पति-पत्नी बिस्तर पर सो रहे थे। उस समय पति को डस लिया। जिसके बाद उसे झाड़-फूंक के लिए लेकर गए। सुबह होते ही पत्नी को भी डस लिया। दोनों का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है ।

हलनपुर गांव निवासी 45 वर्षीय लालाराम पिता भग्गा व 42 साल की पत्नी शिवकुंवर घर के बाहर चबूतरे पर सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 1 बजे लालाराम को जहरीले सांप ने डस लिया। उसने अपने अन्य परिजनों को बताया। परिजन पास के ही एक गांव में झाड़-फूंक कराने के लिए देवी स्थान पर लेकर गए। वहां तांत्रिक ने दावा किया कि उसने सांप के जहर को चूस लिया।

तबीयत में मामूली सुधार हुआ तो परिजन उसे घर लेकर पहुंचे। तब तक सुबह के समय पत्नी को भी सांप ने डस लिया। दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो उपचार के लिए चंदेरी सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां पर उनकी हालत में सुधार ना होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया यहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button