काेतवाली थाना क्षेत्र का मामला: मजदूरी की तलाश में शहर गई महिला से नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म, सिर पर पत्थर दे मारा पत्थर

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sheopur
  • A Woman Who Went To The City In Search Of Wages Was Raped By Feeding Her Intoxicants, Stoned Her Head With A Stone

श्योपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

श्योपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला से नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यही नहीं दुष्कर्म के बाद अज्ञात आरोपी ने महिला के सिर पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। उसने महिला को मृत समझकर नहर के पास सड़क किनारे छोड़ दिया, और भाग गया। मामला शहर से सटे हुए कलारना गांव के पास चंबल नहर का है।

जानकारी के अनुसार कराहल के एक गांव में रहने पीड़िता के पति ने कुछ दिन पहले दूसरी शादी कर ली। इसके बाद पति ने महिला को प्रताड़ित करके घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला शहर में मजदूरी करने के लिए आ गई। सोमवार को महिला की श्योपुर के किसी अज्ञात व्यक्ति से मुलाकात हुई, जिसने महिला को अपनी बातों में फंसा लिया, और मौके का फायदा उठाकर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया, फिर जब महिला को होश आने लगा तो आरोपी ने पत्थर उठाकर उसके सिर पर मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपी ने महिला को मृत समझकर उसे चंबल नहर पर छोड़ दिया। कुछ देर बाद वहां होकर गुजरे किसी राहगीर की लहूलुहान हालत में पड़ी इस महिला पर नजर पड़ गई, जिसने डायल 100 पर फोन करके पुलिस को मौके पर बुला लिया।

5 घंटे बाद आया होश

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां करीब 5 घंटे तक उपचार के बाद महिला को होश आया, इसके बाद जब पुलिस ने महिला के बयान लिए तो उसने आप बीती बता दी। पुलिस महिला को लेकर संबंधित स्थान पर पहुंची तो वहां महिला का सामान, आधार कार्ड और अन्य कागजात पड़े मिले। महिला आरोपी का नाम नहीं जानती थी इसलिए जब पुलिस ने महिला को कई लोगों के फोटो दिखा कर पहचान करने के लिए कहा है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए SP ने बनाई 5 टीमें

एसपी आलोक कुमार सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच अलग-अलग टीमें भी बनाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा। इस बारे में कोतवाली टीआई सतीश दुबे का कहना है कि, किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गलत काम किया है। पत्थर से उसके सिर पर वार भी किया है जिससे वह घायल हो गई है। आरोपी की पहचान करवा कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button