कार्य समिति की बैठक: पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्य समिति की बैठक में सरकार की योजनाओं पर चर्चा

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Damoh
- Organizing… Discussion On Government’s Plans In The Backward Classes Front’s Working Committee Meeting
दमोह19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जिला भाजपा कार्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं सागर संभाग के प्रभारी सुरेश सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय राय, दमयंती मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी मंचासीन रहे। सुरेश सोनी ने पिछड़ा वर्ग समाज के लिए चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला एवं भविष्य में पिछड़ा वर्ग की आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। प्रीतम सिंह लोधी ने बताया पिछड़ा वर्ग मोर्चा की आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
संजय राय ने कहा मोर्चा निरंतर सक्रियता से जिला में कार्य कर रहा है और समाज में रचनात्मक कार्य करके समाज में अच्छा संदेश दे रहा है। इस अवसर पर दमयंती मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री महेंद्र राठौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नर्मदा कुर्मी एवं नितेश गुप्ता ने किया। आभार जिला उपाध्यक्ष अभिषेक राय ने माना। अतिथियों का स्वागत शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से किया गया।
Source link