कार्तिक पूर्णिमा 2022: बैनगंगा घाटों व दल सागर तालाब में हुआ दीपदान, जिले की सुख शांति के लिए श्रद्धालुओं ने की कामना

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Seoni
  • Lamp Donation Took Place In Bainganga Ghats And Dal Sagar Pond, Devotees Wished For The Happiness And Peace Of The District

सिवनी33 मिनट पहले

सिवनी में कार्तिक माह की पूर्णिमा पर लखनवाड़ा स्थित वैनगंगा नदी तट व मुख्यालय स्थित दलसागर तालाब पर बड़ी संख्या में लोगों ने घाट में दीपदान किया। शाम होते ही परिवार सहित लोगों ने घाट पर पहुंचकर मां बैनगंगा की आरती कर दीपदान किया और यह सिलसिला रात्रि तक चलता रहा।

देव दीपावली भी मनाई़

जानकारी के अनुसार इस दिन देव दीपावली मनाई जाती है। कहते है इस दिन देवतागण पृथ्वी पर आते है और काशी में दीपावली मनाते हैं। इस दिन दीपदान का खास महत्व है। पौराणिक मान्यता के अनुसार देव दीपावली के दिन देवतागण काशी में गंगा स्नान करने धरती पर आते हैं।

कहते हैं कि जो इस दिन संघ्या काल में दीपदान करता है। उसे शत्रु का भय कभी नहीं सताता। जीवन में सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। कार्तिक पूर्णिमा पर यानी कि देव दीपावली की रात शिव के निमित्त दीप प्रज्वलित करने पर उन्नति के रास्ते खुल जाते हैं। धन से संबंधित परेशानियों का निवारण हो जाता है। इस विधि से दीपदान करने पर यम, शनि, राहु और केतु के बुरे प्रभाव कम हो जाते हैं। वहीं मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ होता है।

सिवनी जिले के मां बैनगंगा उदगम स्थल मुंडारा, लखनवाड़ा, छपारा, केवलारी, मझगवां, सुनवारा के बैनगंगा तट सहित जिले के सरोवरों मे भक्ति भाव से सैंकड़ो लोगों ने दीपदान किया। साथ ही जिले के लिए सुख शांति की कामना की।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button