कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा भक्तों का सैलाब: नर्मदा में डुबकी लगाने पहुंच रहे श्रद्धालु, ग्रहण के कारण कर रहे भजन-कीर्तन

[ad_1]
नरसिंहपुर23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन पुण्यदायिनी नदियों में स्नान करने का बड़ा महत्व है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुर पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन नर्मदा में स्नान के बाद दान करने से भगवान विष्णु और शिव की कृपा होती है। इसलिए हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाले लोग नर्मदा स्नान करते हैं।
इसके साथ ही श्रृदालु मां नर्मदा की पंचकोषी यात्रा भी करते हैं। नरसिंहपुर के नर्मदा तटों में कार्तिक पूर्णिमा पर नर्मदा में डुबकी लगाने नर्मदांचल के घाटों पर श्रद्धालुओं का मेला लगा है। जिले के बरमान घाट में दो दिनों से कई जिलों से श्रद्धालु आ रहे है।
ग्रहण के कारण कर रहे भजन-कीर्तन
पर्व की डुबकी पर चंद्रग्रहण का साया होने से लोग घाटों पर भजन संकीर्तन कर रहे हैं। शाम को ग्रहण का सूतक समाप्त होने पर पर्व स्नान होगा। शास्त्रों की मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर नर्मदा, गंगा, कावेरी, सरयू में स्नान करने से हजारों यज्ञ का फल प्राप्त होता है।
Source link










