लकड़ी के पुल के सहारे से निकलने को मजबूर लोग: गंदगी से संक्रमण और बीमारी का खतरा

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छतरपुर जिले के लवकुशनगर में रहवासियों के बेहाल हैं। एक और ग्रामीण क्षेत्र के दूरस्थ अंचलों में भी सड़क पुलिया बनाकर एक बेहतर आवाजाही करने में सरकार लगी हुई है। तो वहीं अनदेखी के कारण लवकुशनगर के बड़ी फील्ड के पास की कॉलोनी विकास कार्यों की पोल खोलता दिखाई दे रहा है।

लकवकुशनगर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नंबर 2 में बड़ी फील्ड के पास के स्थानीय निवासी लकड़ी के पुल से होकर निकलने के लिए मजबूर हैं। बरसात के समय में पानी का अधिक भराव होने के कारण ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ता है। बड़ी फील्ड के पास बने दर्जनों घरों के लोग नाले में लकड़ी के पुल के सहारे बाहर निकलते हैं जिससे हमेशा खतरा बना रहता है।

स्थानीय निवासी ने बताया कि अनेकों बार पुलिया की मांग की गई लेकिन पुलिया नहीं बनाई गई। यहां नाला में हमेशा पानी और गंदगी बनी रहती है जिसके कारण चार पहिया वाहन आना मुश्किल रहता है। लोगों ने आवागमन के लिए एकजुट होकर लकड़ी का पल बनाया है अब इसी से उनका सी आना-जाना रहता है।

यह भी सुरक्षित नहीं बच्चों और बूढ़ों को खतरा रहता है और अक्सर इसमें ये गिर जाते हैं। आसपास गंदगी का भारी अंबार लगा हुआ है। जिसके कारण लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है साथ ही संक्रमण और बीमारी का खतरा बना हुआ है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button