कांबिंग गस्त अभियान: रीवा पुलिस ने एक दिन में कराए 220 वारंट तामील, थानों को दिए गए थे अलग से वाहन

[ad_1]
रीवा28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रीवा जिले में रविवार को पुलिस का कांबिंग गस्त अभियान चलाया गया। यहां करीब 30 थानों में एएसपी अनिल सोनकर और एएसपी मऊगंज विवेक कुमार लाल के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारी वारंट तामीली के लिए अलग-अलग टीम बनाकर रवाना हुए। शात तक पुलिस ने स्थाई वारंटी 108 और गिरफ्तारी वारंटी 112 (कुल 220) तामील कराए।
एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि 30 अक्टूबर को लंबे समय से फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। वारंट अभियान की निगरानी समस्त अनुविभागीय द्वारा की जा रही थी। जल्द से जल्द कार्रवाई पूर्ण करने के लिए थानों को अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराए गए थे। जिससे 220 लोगों को पकड़ने में सफलता मिली है।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us