कांग्रेस MLA बोले- डॉक्टर को BJP नेता ने धमकाया: लक्ष्मण सिंह का आरोप,बोले- डॉक्टर कैसे पहचानेगा बकरी कांग्रेसी की है या भाजपाई की

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Laxman Singh’s Allegation Said How Will The Vet Know Whether Buffalo goat Is BJP Or Congress
भोपाल29 मिनट पहले
अक्सर अपने बयानों और ट्वीट को लेकर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र चांचौड़ा के बीजेपी नेता पर वेटरनरी डॉक्टर को धमकाने का आरोप लगाया है। ट्विटर पर लक्ष्मण सिंह ने लिखा – मेरी विधान सभा में एक भाजपा नेता ने वेटनरी डॉक्टर से कहा,”किसी भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता का काम मत करना”,डॉक्टर बोला,”महोदय मैं जानवरों का डॉक्टर हूं,कैसे पता करूं कौनसी भैंस,गाय,बकरी कांग्रेस की है या भाजपा की!
डॉक्टर कैसे तय करेगा बकरी कांग्रेसी की है या भाजपाई की- लक्ष्मण सिंह
दैनिक भास्कर से चर्चा में लक्ष्मण सिंह ने कहा मैं आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर था उसी दौरान मुझे पता चला कि मेरे ही क्षेत्र के एक भाजपा नेता ने एक पशु चिकित्सक से ये कहा है कि कांग्रेस के किसी भी कार्यकर्ता का काम मत करना। ये कैसी मानसिकता है कि जानवरों के इलाज करने वाले डॉक्टर से ये कहा जा रहा है कि कांग्रेसियों के काम मत करना। अब पशु चिकित्सक के पास जब जानवर को लेकर इलाज कराने जाएंगे तो पहले क्या वह ये पूछेगा कि ये भैंस कांग्रेस नेता की तो नहीं? या डॉक्टर ये पूछेगा कि ये बकरी भाजपा कार्यकर्ता की है। डॉक्टर का काम जीवन देने का होता है वो बिना किसी भेदभाव के उपचार करते हैं कम से कम डॉक्टरों के साथ तो ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि भाजपा नेतृत्व को भी इसपर संज्ञान लेना चाहिए। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि किस नेता ने किस वेटरनरी डॉक्टर को ये सब बोला है तो लक्ष्मण सिंह ने कहा कि डॉक्टर सरकारी कर्मचारी है नाम सार्वजनिक होने से सत्ताधारी दल के नेता उसे परेशान करेंगे।
लक्ष्मण सिंह के ताजा ट्वीट जो चर्चा में हैं
राजस्थान सरकार के मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि भगवान श्रीराम अयोध्या से श्रीलंका तक पैदल गए थे, लेकिन राहुल गांधी की पदयात्रा उनसे भी लंबी है। वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा- रा से राम और रा से राहुल गांधी। राजस्थान सरकार के स्वास्थ्य और राज्य उत्पाद शुल्क मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो के तहत कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा कर रहे हैं। उनकी यह यात्रा ऐतिहासिक है, आज तक किसी ने इतनी दूर पैदल यात्रा की है क्या। राहुल गांधी जी की पदयात्रा देश के माहौल को बदल देगी। इस यात्रा से देश में फैली नफरत खत्म हो जाएगी। कांग्रेस नेताओं के इस बयान पर विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा- प्रभु श्री राम की तुलना राहुल गांधी से कर “चमचागिरी”के सारे रिकॉर्ड कुछ पार्टी के लोगों ने तोड़ दिए हैं।इस तरह के लोगों से पार्टी “उपहास”का केंद्र बिंदु बन जाती है।नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष से अपेक्षा है वो ऐसे नेताओं के विरुद्ध कार्यवाही करेंगे!
Source link