कांग्रेस विधायक का अनोखे अंदाज में BJP पर निशाना: डॉक्टर बोले- कैसे पहचानें कौनसी भैंस, गाय, बकरी कांग्रेस की है या भाजपा की?

[ad_1]

गुना35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
विधायक लक्ष्मण सिंह का ट्वीट। - Dainik Bhaskar

विधायक लक्ष्मण सिंह का ट्वीट।

पूर्व CM दिग्विजय सिंह के भाई और गुना की चांचौड़ा सीट से विधायक लक्ष्मण सिंह ने वेटनरी डॉक्टर के बहाने भाजपा नेताओं पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक भाजपा नेता ने वेटनरी डॉक्टर से कहा कि कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता का काम मत करना। इस पर डॉक्टर ने कहा दिया कि वह तो जानवरों के डॉक्टर हैं। वह कैसे पता करें कि कौन सी भैंस और बकरी कांग्रेस की है।

बता दें कि विधायक लक्ष्मण सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। वह अपनी पार्टी के नेताओं पर भी कई बार तंज कस चुके हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट कर कांग्रेस नेताओं द्वारा राहुल गांधी की भगवान राम से कथित तुलना पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने टीवी में लिखा था कि “प्रभु श्री राम की तुलना राहुल गांधी से कर ‘चमचागिरी’ के सारे रिकॉर्ड कुछ पार्टी के लोगों ने तोड़ दिए हैं। इस तरह के लोगों से पार्टी ‘उपहास’ का केंद्र बिंदु बन जाती है। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष से अपेक्षा है, वो ऐसे नेताओं के विरुद्ध कार्यवाही करेंगे।”

कैसे पहचानें, कौन सी भैंस कांग्रेस की है

विधायक लक्ष्मण सिंह ने गुरुवार को एक ट्वीट करते हुए भाजपा नेताओं पर अनोखे अंदाज में निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। ट्वीट में उन्होंने लिखा- “मेरी विधानसभा में एक भाजपा नेता ने वेटनरी डॉक्टर से कहा, “किसी भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता का काम मत करना।” डॉक्टर बोला-“महोदय मैं जानवरों का डॉक्टर हूँ। कैसे पता करूँ कौनसी भैंस, गाय, बकरी कांग्रेस की है या भाजपा की।”

पढ़िए, विधायक लक्ष्मण सिंह के कुछ और चर्चित बयान

4 जून 2020: चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि जिले में 40 हजार मजदूर अन्य प्रदेशों में मजदूरी करने जाते हैं। यह आंकड़ा चौकाने वाला है, जबकि सिंधिया और हमारा परिवार, दोनों परिवारों का उल्लेख इसलिए कर रहा हूं, कई वर्षों से राजनीति में वर्चस्व गुना जिले में दोनों परिवारों का रहा है, फिर भी इतनी अधिक संख्‍या में पलायन हो रहा है। मैं स्वयं भी अपने आपको दोषी मानता हूं, क्योंकि कई वर्षों से और आज भी एक जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहा हूं। इस विषय में मैंने चिंतन किया और जानकारी एकत्रित की है। हम सबको मिलकर पलायन को रोकना होगा।

वर्ष 2021: चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा था कि सिंधिया कोई तोप नहीं है, हमें तो भाजपा को हराना है, उनको हराने के लिए तो कांग्रेस का छोटा-मोटा कार्यकर्ता ही बहुत है। उन्होंने यहां तक कहा कि आने वाले चुनाव में सिंधिया अपने ग्वालियर क्षेत्र में एक या दो सीट ही जीत पाएंगे। हमारी लड़ाई तो BJP से है। सिंधिया को तो उनकी जगह वहीं का कांग्रेस का कार्यकर्ता दिखा देगा। अगले चुनाव में कांग्रेस भाजपा का सफाया कर देगी।

वर्ष 2019: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मेरा मुख्यमंत्री कमलनाथ को संदेश है कि आप मजबूत मुख्यमंत्री बनकर काम करें, मजबूर बनकर नहीं। हम तो चाहते हैं कि सरकार पांच साल चले, लेकिन कब तक चलेगी पता नहीं, क्योंकि जमीन पर कहीं काम दिख नहीं रहे हैं। दिग्विजय सिंह के भाई के बयान का वीडियो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया ट्वीट किया था। उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार बचाने के प्रयास चल रहे थे, अब सरकार चलाने के प्रयास होने चाहिए। सिंह गुना में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि प्रदेश में पिछले दस महीने में कोई विशेष काम नहीं हुए हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button