कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की भारत जोड़ो यात्रा पहुंची हरदा: ब्यूरोक्रेसी को दी नसीहत, बोले- देश संविधान से चलता है विचारधारा से नहीं

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Harda
- Advice Given To Bureaucracy, Said The Country Is Run By The Constitution, Not By Ideology
हरदा10 मिनट पहले
सोमवार देर शाम भोपाल से बुराहनपुर जाने वाली भारत जोड़ो उपयात्रा मध्य भोपाल के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में हरदा पहुंची है। इस दौरान हरदा में प्रवेश के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल पद यात्रियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत टाले, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई,अहद खान,अनिल सूरमा,रविशंकर शर्मा,मुजाहिद खान,शुभम सूरमा सहित अन्य कांग्रेस नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

मीडिया से चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक मसूद ने कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हर वर्ग का समर्थन प्राप्त हो रहा है। भारत जोड़ो यात्रा का नाम सुनते ही बच्चें,बुजुर्ग एवं दिव्यांग लोग भी इस यात्रा में शामिल हो रहे है। इससे साबित होता है कि राहुल गांधी ने देश को इस यात्रा के माध्यम से जो सन्देश देना चाहा था कि विपरीत परिस्थितियों में भी आप एक साथ मिलकर खड़े हो। भारत जोड़ो यात्रा में हमारा मकसद पूरा हो रहा है। लोग खुद तिरंगा हाथ में लेकर यात्रा में शामिल हो रहे है।
मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सरकार को पत्र लिखने के सवाल पर विधायक मसूद ने कहा कि यह तो सरकार का दायित्व है। वह करे तो बेहतर है ना करे तो कोई बात नही। लेकिन ब्यूरोक्रेसी को यह बात समझनी चाहिए कि हम जो लड़ाई लड़ रहे है वह संविधान की लड़ाई है। देश संविधान से चलता है किसी विचारधारा से नही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को लेकर बड़ी बड़ी बात और दावा करने वाले नेताओं के क्षेत्र में किसान खाद,बीज एवं नहर के पानी के लिए परेशान है।सरकार का रवैया शुरू से ही ठीक नही है।ना जनप्रतिनिधियों के लिए ओर ना ही जनता के लिए जिले में 55 किलोमीटर चलने वाली यात्रा में शामिल लोग हरदा में रात्रि विश्राम कर मंगलवार सुबह खिरकिया के निकलेगी। जहां से खंडवा जिले में प्रवेश करेगी।


Source link